ट्रेन का इंजन चुराने के लिए बरौनी से मुजफ्फरपुर तक खोद डाली सुरंग।

बिहार
बिहार में चोरी की कोई सीमा नहीं है। आए दिन यहां पुल तो कभी रेल इंजन की चोरी की खबरें तो आपने पढ़ी होंगी, लेकिन इस बार चोरों ने चोरी के ऐसे कांड को अंजाम दिया है जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे।

चोरों ने बरौनी से मुजफ्फरपुर तक सुरंग बनाकर पूरा का पूरा रेल इंजन ही गायब कर दिया

पुलिस का कहना है कि पिछले सप्ताह बरौनी के गरहारा यार्ड में मरम्मत के लिए लाए गए ट्रेन के पूरे डीजल इंजन को एक गिरोह द्वारा चुरा लिया गया था। गिरोह ने एक बार में कुछ पुर्जे चुराकर इसे हासिल किया। जब पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ के आधार पर मुजफ्फरपुर की प्रभात कॉलोनी स्थित एक कबाड़ के गोदाम से इंजन के पुर्जों की 13 बोरियां बरामद कीं।
इससे पहले रेल इंजन की चोरी की वारदात बिहार के पूर्णिया में हुई थी।

जहां चोरों ने भाप वाली पूरे विंटेज इंजन को ही भेज दिया था। जांच में पाया गया कि उस चोरी की वारदात में रेलवे की एक इंजीनियर की भी मिलीभगत थी।
ऐसे ही अररिया और फिलहाल ही रोहतास से दिनदहाड़े एक पूरे पुल को ही गायब करने की खबर आई थी।
बिहार में जिस तरह से पुल और रेलवे इंजन की चोरी हो रही है पुलिस का कहना है कि उनकी रातों की नींद उड़ गई है।

नीतू यादव की रिपोर्ट